
नाले के ऊपर व्यापारियों ने हरियाली के लिए लगाए गमले।
इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। गोविंद नगर में आदर्श बेकरी चौराहे से नटराज चौराहे तक महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्षद नवीन पंडित की मौजूदगी में नाले पर से अतिक्रमण हटवा दिया। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने इस नाले पर गमले रखवा दिए। इससे इस मार्ग का नजारा ही बदल गया।

व्यापारियों ने नाले के ऊपर पेंटिंग कर गतले रखवाये।
व्यापारियों ने खुद आगे बढ़कर की पहल व्यापारियों ने इस तरह के अतिक्रमण को हटवाने में खुद आगे बढ़कर नगर निगम का सहयोग किया। पार्षद ने कहा है कि जहां फिर से अतिक्रमण हो गए हैं वहां जोनल अधिकारी को अभियान चलाने के लिए कहा गया है।
नाले के ऊपर की गई पुताई व्यापारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि नाले के ऊपर क्षेत्रीय पार्षद की मदद से पुताई भी कराई गई है। नाले के ऊपर बने फर्श पर बड़ी संख्या में लोग अवैध तरीके से ठेले लगा रहे थे। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई थी। मेयर ने अतिक्रमण अभियान चलाकर व्यापारियों की मदद की।