अब फिर से गिरेगा तापमान, बढ़ेगी सर्दी

Date:

Share post:

तापमान गिरते ही लोग आग सेंककर ठंड से बचने की कोशिश करते हुए। - Dainik Bhaskar

तापमान गिरते ही लोग आग सेंककर ठंड से बचने की कोशिश करते हुए।

इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर में एक बार फिर से तापमान तेजी से नीचे गिरेंगे। सोमवार की रात प्रदेश में सबसे ठंड दर्ज की गई। कानपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम हवाएं प्रदेश के साथ ही कानपुर में फिर से बहना शुरू हो गई हैं, जिससे ठंड में इजाफा होगा।

दो और पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं दो और पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इससे चक्रवाती घेरा बनेगा और हवा की रफ्तार थमेगी। इसके साथ ही दिन और रात का तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को पछुवा के ठंडक लाने की वजह से रात का पारा 5.4 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम है।

तापमान घटते ही फिर से घना कोहरा छाएगा।

तापमान घटते ही फिर से घना कोहरा छाएगा।

सुबह और रात को कोहरा भी छाएगा वहीं कड़ी धूप निकलने की वजह से दिन का पारा सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा है। इसके साथ ही सन शाइन आवर आठ घंटे से अधिक रहे है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में दिन में तापमान चढ़ेंगे लेकिन सुबह और रात में तापमान कम होंगे। कोहरा भी छाएगा।

29 से फिर बारिश के आसार सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह और रात ठंडक रहेगी। आसमान साफ रहेगा। रात को हल्का कोहरा हो सकता है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी और दूसरा पहली फरवरी को आएगा।

इससे हवाओं की गति कम होगी। बुधवार से ठंडक और कम होगी। 29 और 30 जनवरी को हल्के बादल आ सकते हैं। बारिश के आसार बने हुए हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

डी.बी.एस. कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति’ वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाया अपना सांस्कृतिक प्रतिभा

डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर में हर वर्ष की भांति 2025 का 'अभिव्यक्ति' वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम...

सुगम यातायात मुहैया कराने वाले 150 कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ठ सेवाकार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर श्रमिक समाज कल्याण संघ की...

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की गई। इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर देहात में औद्योगिक इकाइयों द्वारा...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कानपुर आयुध निर्माणी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इम्प्लाइज यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली और...