कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी

Date:

Share post:

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की गई। - Dainik Bhaskar

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की गई।

इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर देहात में औद्योगिक इकाइयों द्वारा कृषि के लिए दी जाने वाली अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने दो टीमों का गठन कर रनियां और जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की।

पहली टीम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद साउद और उप जिलाधिकारी अकबरपुर शामिल थे। इस टीम ने रनियां क्षेत्र की आरती डिस्टिलरी, कामधेनु कैटिल फीड प्राइवेट लिमिटेड, कुशल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और रूचि ऑर्गेनिक लिमिटेड का निरीक्षण किया। आरती डिस्टिलरी में टेक्निकल ग्रेड यूरिया मिला, जिसका नमूना लिया गया। रूचि ऑर्गेनिक में 12.9 क्विंटल अनुदानित यूरिया मिला, जिसे सील कर प्रोडक्ट मैनेजर सुमित को सौंप दिया गया।

दूसरी टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राम नरेश, सहायक प्रबंधक उद्योग हिमांशु भट्ट और तहसीलदार अकबरपुर शामिल थे। इस टीम ने जैनपुर क्षेत्र में नैरोलेक फैक्ट्री, प्राइम एवियन फीड, कान्हा डिटरजेंट और नमस्ते इंडिया फूड्स का निरीक्षण किया। नमस्ते इंडिया फूड्स में 30 बोरी अनुदानित यूरिया और 48 बोरी अनुदानित डीएपी मिला, जिसे सील कर कंपनी के एजीएम अर्पित गर्ग को सौंप दिया गया। यहां से भी यूरिया और डीएपी के नमूने लिए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, किसी भी औद्योगिक इकाई द्वारा अनुदानित यूरिया का गैर-कृषि कार्यों में उपयोग पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

डी.बी.एस. कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति’ वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाया अपना सांस्कृतिक प्रतिभा

डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर में हर वर्ष की भांति 2025 का 'अभिव्यक्ति' वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम...

सुगम यातायात मुहैया कराने वाले 150 कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ठ सेवाकार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर श्रमिक समाज कल्याण संघ की...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कानपुर आयुध निर्माणी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इम्प्लाइज यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली और...

BREAKINGकानपुर में कबाड़ी के घर पर विस्फोट, चीथड़े उड़े

इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर रेलबाजार के फेथफुलगंज में मंगलवार दोपहर को एक कबाड़ी के घर में भीषण...