खाली प्लॉट पर मिले नरमुंड; इलाके में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी, लोगों में हो रही इस बात की चर्चा…

Date:

Share post:

थाना बर्रा इलाके में स्थित खाली पड़े एक प्लाट पर मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में क्षेत्रीय लोगों ने जानकारी पुलिस को सौंपी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है, कि मानव कंकाल किसने और यहां पर क्यों फेंके। वहीं नरमुंड व कंकाल मिलने के बाद से ही पूरे इलाके मे दहशत का माहौल छाया है।
दामोदर नगर स्थित वैष्णो माता मंदिर के पास खाली पड़े प्लाट में नरमुंड मिलने से सनसनी मच गयी। सूचना के बाद मौके पर बर्रा थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि कल तक प्लाट पर कुछ भी नहीं था लेकिन आज सुबह जब नरमुंड दिखे तो सूचना पुलिस को सौंपी गई। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल की जांच की।

एडीसीपी अमृता सिंह ने बताया कि दामोदर नगर में सेंगर चौराहे के पास एक खाली प्लाट पड़ा हुआ है, जिसमें किसी अराजक तत्व ने बोरे में भरकर मानव कंकाल फेंक दिया है। इलाकाई लोगो से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम जांच में लगी है।

आसपास रहने वाले लोगों में नर कंकाल मिलने के बाद से अलग-अलग तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। कुछ लोग यह भी बात कर रहे हैं कि तंत्र-मंत्र करने के उद्देश्य से नर कंकाल यहीं फेंके गए हैं। फिलहाल फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि नर कंकाल कितने पुराने हैं।
सेंगर चौराहे के पास खाली प्लॉट है, जिसमें कई नरमुंड, हड्डियां आदि बिखरे पड़े हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर खोजबीन की जा रही है। किसने फेंके हैं, कहां से आए हैं आदि की जानकारी जुटाई जा रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

डी.बी.एस. कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति’ वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाया अपना सांस्कृतिक प्रतिभा

डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर में हर वर्ष की भांति 2025 का 'अभिव्यक्ति' वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम...

सुगम यातायात मुहैया कराने वाले 150 कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ठ सेवाकार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर श्रमिक समाज कल्याण संघ की...

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की गई। इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर देहात में औद्योगिक इकाइयों द्वारा...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कानपुर आयुध निर्माणी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इम्प्लाइज यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली और...