नमो ऐप डाउनलोड कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे जुड़े।

Date:

Share post:

जगनायक प्रधान कानपुर।भाजपा कानपुर ग्रामीण के पूरा मंडल की नमो ऐप ब्रांड एंबेसडर के निमित्त युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक में ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड कराकर माननीय नरेंद्र मोदी से सीधे जुड़ने का आह्वान किया। नमो ऐप के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी मिलती है जिससे हर व्यक्ति हर वर्ग इन योजनाओं का लाभ ले सकता है। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आवास योजना जैसे कई केंद्र की योजनाएं विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रचारित हो रही हैं जिसे नमो ऐप में हम सीधे देख सकते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप बाजपाई, युवा मोर्चा क्षेत्र मंत्री मनीष, जिला संयोजक आईटी विभाग सौरभ त्रिवेदी,ऋषभ मिश्रा, विशाल अवस्थी , सुनील पाल , कृष्णकांत सविता, सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

डी.बी.एस. कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति’ वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाया अपना सांस्कृतिक प्रतिभा

डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर में हर वर्ष की भांति 2025 का 'अभिव्यक्ति' वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम...

सुगम यातायात मुहैया कराने वाले 150 कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ठ सेवाकार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर श्रमिक समाज कल्याण संघ की...

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की गई। इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर देहात में औद्योगिक इकाइयों द्वारा...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कानपुर आयुध निर्माणी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इम्प्लाइज यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली और...