पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Date:

Share post:

कानपुर आयुध निर्माणी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी - Dainik Bhaskar

कानपुर आयुध निर्माणी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी

कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इम्प्लाइज यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली और ठेका प्रथा समाप्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ से जुड़ी यूनियन 30 जनवरी तक आयुध निर्माणी कानपुर के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन कर रही है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रक्षा मंत्रालय के सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती और ठेका श्रमिकों को स्थायी रोजगार देना शामिल है। साथ ही, आयुध निर्माणी के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तक सरकारी कर्मचारी बने रहने की गारंटी और प्रसार भारती मॉडल लागू करने की मांग की गई है। यूनियन ने NPS और UPS को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी रखी है।

आंदोलनकारियों की अन्य प्रमुख मांगों में रक्षा मंत्रालय के सभी मृतक आश्रितों को 100 प्रतिशत छूट के साथ अनुकंपा नियुक्ति और 1 जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग को लागू करना शामिल है। इस आंदोलन में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवेंद्र सागर शर्मा, वेद व्यास मणि, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मंत्री कमल किशोर समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

50% LikesVS
50% Dislikes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

डी.बी.एस. कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति’ वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाया अपना सांस्कृतिक प्रतिभा

डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर में हर वर्ष की भांति 2025 का 'अभिव्यक्ति' वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम...

सुगम यातायात मुहैया कराने वाले 150 कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ठ सेवाकार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर श्रमिक समाज कल्याण संघ की...

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की गई। इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर देहात में औद्योगिक इकाइयों द्वारा...

BREAKINGकानपुर में कबाड़ी के घर पर विस्फोट, चीथड़े उड़े

इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर रेलबाजार के फेथफुलगंज में मंगलवार दोपहर को एक कबाड़ी के घर में भीषण...