श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति, कानपुर प्रांत के तत्वावधान में भारतीय नव वर्ष पर शहर में निकाली गयीं गीता संदेश यात्राएँ

Date:

Share post:

जगनायक प्रधान कानपुर।शहर भर में यात्राएँ निकालकर भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएँ एवं नित्य गीता पाठ का संदेश दिया

जे. के. मंदिर, कमला नगर में सभी यात्राओं का हुआ समागम, सांस्कृतिक संध्या महोत्सव में रंगारंग संगीत प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मनोहारी श्रीराम स्तुति तथा श्रीकृष्ण के भजनों ने समाँ बाँधा, उपस्थित लोगों को चुनाव में मतदान अवश्य करने की दिलायी गयी शपथ कानपुर, 09 अप्रैल : संस्था श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार को भारतीय नव वर्ष के अवसर पर पूरे शहर में गीता संदेश यात्राएँ निकाली गयीं और लोगों को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए नित्य गीता स्वाध्याय का संदेश दिया गया। सभी यात्राओं का समापन कमला नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (जे. के. टेम्पल) पर हुआ, जहाँ सांस्कृतिक संध्या महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान नृत्य व भजन प्रस्तुतियों समेत रंगारंग कार्यक्रमों ने समाँ बाँधा, वहीं चुनाव का पर्व-देश का गर्व की थीम पर लोक सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन एवं इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी कानपुर शाखा द्वारा लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलायी गयी।

श्रीमद्भगवद्गीता जयंती आयोजन समिति उत्तर प्रदेश की कानपुर प्रान्त इकाई के तत्वावधान में विगत वर्षों की भाँति इस बार भी भारतीय नव वर्ष के शुभारम्भ दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 (9 अप्रैल 2024, दिन मंगलवार) को गीता संदेश यात्राओं का आयोजन किया गया। ये यात्राएँ कानपुर के चारों भागों में अनेक स्थानों से सायं 4 बजे शुरू हुईं, जिनका पाण्डु नगर स्थित जे. के. मंदिर पर सायं 5 बजे समागम हुआ। पूर्व भाग की सारी यात्राएँ मनोज इंटरनैशनल चौराहा, जी.टी. रोड, श्याम नगर में एकत्रित हुईं। यहाँ की यात्रा का निर्देशन श्री के. के. शुक्ला ने किया। पश्चिम भाग की यात्रा पनकी स्थित श्री हनुमान मंदिर से महंत श्री जितेन्द्र दास जी महाराज के निर्देशन में निकली। उत्तर भाग की यात्रा इस्कॉन मन्दिर, मैनावती मार्ग से श्री मुकेश पालीवाल के निर्देशन में निकली। दक्षिण भाग की सारी यात्राएँ दीप टॉकीज़ चौराहा, साकेत नगर में एकत्रित निकलीं। यहाँ की यात्रा का नेतृत्व श्री भूपेश अवस्थी ने किया। वहीं शास्त्री नगर से श्री अरुण मिश्र के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गयी। वहीं सरसैय्या घाट से मोटर साइकिल यात्रा समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों से कई और भी यात्राएँ निकाली गयीं और जे. के. मंदिर को प्रस्थान किया। मार्ग में जगह-जगह यात्राओं का भव्य स्वागत हुआ। यात्राओं में शामिल कार्यकर्ताओं व लोगों ने भारतीय नव वर्ष की शुभेच्छाएँ दीं तथा श्री गीता जी के नारे लगाते हुए सबको गीता पाठ के लिए प्रेरित किया।

सभी यात्राएँ लगभग साढ़े 5 बजे जे. के. मंदिर, कमला नगर में मिलीं, जहाँ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें ढींगरा ग्रुप ने मनोहारी श्रीराम स्तुति प्रस्तुति की, साथ ही अन्य रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायिका डॉ. सपना बनर्जी तथा गायक शिवम वर्मा व उनकी टोली ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों समेत अन्य गीत प्रस्तुतियों से लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व करना चाहिए। भारत की प्राचीन काल गणना विश्व में सबसे सबसे प्राचीनतम और वैज्ञानिक है। हमारी संस्कृति प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण सदियों से करती आयी है। श्रीमद्भगवद्गीता मानव मात्र के लिए पवित्र एवं सुखी जीवन जीने का मार्ग बताती है इसलिए संपूर्ण विश्व में गीता का प्रचार-प्रसार करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि जे.के. ऑर्गनाइजेशन के वाइस प्रेसिडेंट श्री आशीष चौहान ने कहा कि गीता महान ग्रंथ और जीने का आधार है। इससे जीवन का उद्देश्य और इसकी राह, दोनों की प्राप्ति होती है।
श्री हनुमान मंदिर पनकी धाम के महंत श्री जितेंद्र दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि पनकी मंदिर से जुड़े हर भक्त को हम श्री रामचरितमानस एवं श्री गीता जी के स्वाध्याय को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाएँगे। श्री सिद्धनाथ धाम जाजमऊ के महंत बालयोगी अरुण चैतन्यपुरी जी महाराज ने कहा कि गीता भगवान की वाणी है। गीता का रसामृत पान करके ही भारत अखण्ड एवं विश्व गुरु बनेगा। समिति के संरक्षक डॉ. उमेश पालीवाल ने संस्था व यात्रा का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि गीता स्वाध्याय के अभियान को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए हम लोगों को निरंतर कार्य करना है। भगवान ने स्वयं हम लोगों को इस कार्य के लिए चुना है। उन्होंने वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा रखते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार के लिए कानपुर प्रान्त के सभी संरक्षकों ने सहयोग कर एक मिसाल कायम की है। इसके लिए पूरी टीम अभिनंदन की पात्र है। समिति के मुख्य संरक्षक संघ प्रचारक व प्रांत मुख्य मार्ग प्रमुख डॉ. अमरनाथ जी ने गीता श्लोक वाचन किया। उन्होंने नित्य गीता स्वाध्याय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक गीता अनुरागी गीता स्वाध्याय एवं गीता श्रवण को अपने दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने गीता में युवाओं की अभिरुचि जागरण के लिए अमर प्रेरणा नामक यूट्यूब चैनल पर गीता के लिए कम से कम 5 मिनट का समय देने का आह्वान किया।

समिति के प्रांत संयोजक श्री परमानन्द शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष गीता जयंती पर संपूर्ण प्रदेश में 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने गीता संदेश मानव श्रृंखला बनाकर रिकॉर्ड स्थापित किया है। अब हम सब लोग गीता स्वाध्याय को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों के शिक्षकों में गीता ज्ञान यज्ञ का विशेष अभियान संचालित करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर विभाग के विभाग संघचालक डॉक्टर श्याम बाबू गुप्त ने आशीर्वाद दिया समिति के संरक्षित श्री भूपेश अवस्थी ने श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं प्रशासन को संपूर्ण कार्यक्रम में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लोगों को आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ भी दिलायी गयी। संचालन सुश्री तुषमुल मिश्रा ने किया। इस दौरान समिति के संरक्षक मण्डल के श्री सुरेन्द्र गेरा, श्री अखिलेश शुक्ला, श्री प्रेमचन्द्र अग्निहोत्री, श्री मुकेश पालीवाल, श्री राजीव महाना, श्री कमल त्रिवेदी, श्री सचिन शुक्ला, श्रीमती चन्द्रकान्ता गेरा, श्रीमती हितप्रभा, श्रीमती सिमरन कौर, श्री अमरनाथ द्विवेदी अन्ना, डॉ. लोकेश्वर सिंह, श्री अशोक तिवारी, श्री अशोक शुक्ला, श्री राकेश शंकर त्रिपाठी, श्री ज्ञान चन्द्र अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

डी.बी.एस. कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति’ वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाया अपना सांस्कृतिक प्रतिभा

डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर में हर वर्ष की भांति 2025 का 'अभिव्यक्ति' वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम...

सुगम यातायात मुहैया कराने वाले 150 कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ठ सेवाकार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर श्रमिक समाज कल्याण संघ की...

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की गई। इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर देहात में औद्योगिक इकाइयों द्वारा...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कानपुर आयुध निर्माणी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इम्प्लाइज यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली और...