इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। सहकार भारती उत्तर प्रदेश की संगठन बैठक में तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सदस्यता अभियान, जिला/महानगर इकाई के गठन और कार्यकारिणी विस्तार पर विचार किया गया।
- सदस्यता अभियानः- त्रैवार्षिक व्यक्तिगत सदस्यता ऑन लाइन करने में आ रही समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए विचार किया गया कि संगठन के बैंक खाते का क्यू आर कोड जारी कराया जाए जिसके माध्यम से सदस्यता धनराशि बैंक के खाते में ट्रांसफर कर रसीद उपलब्ध करते हुए सदस्यता ग्रहण कराई जाए। इसी क्रम में सहकार भारती के बैंक खाते का क्यू आर कोड जारी कर दिया गया है। अब आप किसी को भी व्यक्तिगत सदस्यता ग्रहण करने हेतु सदस्यता शुल्क रू. 100/- यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, मुख्य शाखा, लखनऊ, सहकार भारती उत्तर प्रदेश के क्यू आर कोड पर सदस्यता बनराशि को जमा करा कर उसको रसीद पर उसका नाम, पता. मोबाइल नंबर और क्यू आर ट्रांजेक्शन आई डी अंकित कर रसीद उपलब्ध करा देंगे और इसी प्रकार सदस्य बनाए गए सभी सदस्यों की सूची बना कर रसीद की काउंटर फाइल के साथ प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। और इस प्रकार बनाए गए सदस्यों का विवरण गूगल फॉर्म पर भी भर देंगे। गूगल फॉर्म का लिंक भी आपको प्रेषित है। जनपद / महानगर इकाई के प्रत्येक पदाधिकारी तथा प्रदेश कार्यकारिणी के प्रत्येक पदाधिकारी / विभाग संयोजक / सह विभाग संयोजक को न्यूनतम 50-50 सदस्य बनाना है।
2. जनपद / महानगर इकाई का गठन जिन जनपद /महानगर में इकाई का गठन नहीं हुआ वहाँ गठन करने हेतु अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रमुख एवं महिला प्रमुख हेतु विभाग संयोजक और विभाग प्रभारी नामों की सूची प्रदेश संगठन प्रमुख को उपलब्ध कराएंगे जिस पर प्रदेश कोर कमेटी द्वारा विचारोपरांत उनके दायित्वों की घोषणा की जाएगी।
- जिला/महानगर कार्यकारिणी का विस्तार जहां पर इकाई का गठन हो गया है यानी अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रमुख एवं महिला प्रमुख की घोषणा हो गई है परन्तु अभी तक अन्य कार्यकारिणी का विस्तार नहीं हुआ है, वहां यथाशीघ्र कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया जाय। इसके लिए जिला / महानगर की टीम विभाग संयोजक और विभाग प्रभारी आपस में विचार विमर्श कर दायित्त्व का निर्धारण करते हुए उसकी सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। सूची पर जिला / महानगर अध्यक्ष, विभाग संयोजक एवं विभाग प्रभारी का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा तभी कार्यकारिणी का विस्तार विधिवत मान्य होगा। वह सूची प्रदेश कार्यालय पर फीड कर रिकॉर्ड रखा जाएगा जिसमें कोई भी परिवर्तन बिना प्रदेश स्तर पर विचार किए नहीं होगा। जनपद / महानगर में कार्यकारिणी विस्तार की पदाधिकारियों की घोषणा जिला / महानगर अध्यक्ष द्वारा विभाग संयोजक या विभाग प्रभारी या दोनों की उपस्थिति में करेंगे।