सुगम यातायात मुहैया कराने वाले 150 कर्मचारी सम्मानित

Date:

Share post:

उत्कृष्ठ सेवाकार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित

इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर श्रमिक समाज कल्याण संघ की ओर से दीपावली पर परिवहन विभाग का राजस्व बढ़ाने व यात्रियों को सुगम यात्रा कराने वाले करीब 150 अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया गया। फजलगंज डिपो में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कानपुर प्रबंधक गोकरन सिंह ने कर्मठ अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि विकास नगर, आजाद नगर, किदवई नगर, जूही, फजलगंज डिपो में शासन की मंशा के अनुरुप परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को सुगम यातायात व्यवस्थ उपलब्ध कराने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें संगठन की ओर से 150 सुपरवाइजरों, चालक, परिचालकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियागया। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विकास नगर डिपो, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फजलगंज डिपो, श्रमिक समाज कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एमएल कुरील, प्रदेश उपाध्यक्ष रामराज विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप दुबे मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

डी.बी.एस. कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति’ वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाया अपना सांस्कृतिक प्रतिभा

डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर में हर वर्ष की भांति 2025 का 'अभिव्यक्ति' वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम...

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की गई। इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर देहात में औद्योगिक इकाइयों द्वारा...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कानपुर आयुध निर्माणी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इम्प्लाइज यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली और...

BREAKINGकानपुर में कबाड़ी के घर पर विस्फोट, चीथड़े उड़े

इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर रेलबाजार के फेथफुलगंज में मंगलवार दोपहर को एक कबाड़ी के घर में भीषण...