जब अखिलेश यादव बंदिश लांघकर पहुंचे जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने

Date:

Share post:

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन बुधवार को गोमतीनगर,लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपी एनआईसी) में स्थापित जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने से रोके जाने की भाजपा सरकार की साजिश को ठुकराते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गेट लांघकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आपातकाल के विरोध में सम्पूर्णक्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने जाना पड़ा।

इस अवसर पर मौजूद बड़ी संख्या में युवाओं,अधिवक्ताओं तथा अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं द्वारा जयप्रकाश नारायण अमर रहें और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज गया। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षों के साथ नगर निगम के पार्षद,प्रदेशीय पदाधिकारी,पूर्व व वर्तमान विधायकगण,पूर्व सांसदगण, जिला एवं महानगर अध्यक्ष भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेपी जी की जयंती पर उनके नाम से समाजवादी सरकार में बनाये गये स्मारक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम था। समाजवादी पार्टी द्वारा इस सम्बंध में प्रशासन को सूचित कर दिया गया था। लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर माल्यार्पण की अनुमति रद्द करने के साथ जेपी एनआईसी में ताला बंद कर दिया गया और उसको टीन शेड से ढंककर एनआईसी सेंटर के पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए 11 अक्टूबर को (आज)सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जेपीएनआईसी के गेट पर पहुंच गए। माल्यार्पण के लिए अखिलेश यादव समाजवादी लोक जागरण अभियान रथ से जेपीएनआईसी गेट पहुंचे थे। अखिलेश यादव के पहुंचते ही जोश से लबरेज सपाई नारेबाजी करने लगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रथ से उतरकर गेट की तरफ बढ़े और गेट लांघकर अंदर जाकर लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

सपा ने कहा दुःखद बात तो यह रही कि जयप्रकाश जी की प्रतिमा को काले कपड़े से ढंककर बांध रखा था,अखिलेश यादव ने उसे हटाकर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया स्मारक जगह-जगह टूटा-फूटा था और वहां अंधेरा था।
यहां पहुंचे मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में नेताजी मुलायम सिंह यादव द्वारा जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल केन्द्र का उद्घाटन किया गया था। कहा समाजवादी लोग सम्पूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती मनाते हैं। पहले की तरह इस बार भी हम लोग आये थे,लेकिन पता नहीं क्यों सरकार ने टीन शेड के साथ ताला लगाकर गेट बंद कर दिया। उन्होंने कहा समाजवादी लोग चाहते हैं कि देश जयप्रकाश जी के संघर्ष को जाने।

इस अवसर पर एकत्र सपाजनों का कहना था कि भाजपा सरकार द्वारा आज जेपी एनआईसी में लोकनायक जयप्रकाश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव को रोकना अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। यह स्वयं उन भाजपा नेताओं का भी अपमान है जो जेपी जी के नेतृत्व में इमरजेंसी का विरोध करते हुए जेल गए थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश में परिवर्तन की जरूरत है। जनता को भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। जनता की ताकत से ही लोकतंत्र,समाजवाद और संविधान बचेगा। भाजपा बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। लोगों की आवाज दबाकर आजादी छीन रही है। जयप्रकाश नारायण जी ने सम्पूर्ण क्रांति का नारा दिया था। जब उस समय देश में चरम सीमा पर महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी थी।

जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर जनता एकजुट हो गयी। आपातकाल लगा। उनके साथ बहुत बड़ी संख्या में नेता और आम लोग जेल गए। कुछ लोग कई वर्षों तक जेल में रहे। उनका संदेश था कि संपूर्णक्रांति के बगैर कुछ नहीं हो सकता है। भाजपा के लोग ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी को भी याद करने देने में रोड़ा बने हुए हैं।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपयों से बना विश्वस्तरीय स्मारक बर्बाद कर दिया। करोड़ों की मशीनें खराब हो रही हैं। सरकार टीन लगाकार क्या छिपाना चाहती है? उन्होंनेे कहा कि लोकतंत्र में जनता की शक्ति सबसे बड़ी है। जनता की ताकत के आगे सरकार की शक्ति नहीं बचेगी। इस बात का दुःख है कि सरकार ने पुलिस लगाकर लोकतंत्र के महानायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका। भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इस म्यूजियम में जयप्रकाश नारायण के जीवन और संघर्ष की गाथा है। लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेंगे। जेपीएनआईसी में हुए नुकसान की जिम्मेदार सरकार है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकारी जेपीएनआईसी में हुए नुकसान और बर्बादी को छिपाना चाहते हैं। हमने अंदर जाकर देखा करोड़ों रुपए का सामान बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि यह जो लड़ाई आज शुरु हुई है,यह लम्बी चलेगी।
– रिपोर्ट, अजय कुमार सिंह कुशवाहा

50% LikesVS
50% Dislikes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

डी.बी.एस. कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति’ वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाया अपना सांस्कृतिक प्रतिभा

डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर में हर वर्ष की भांति 2025 का 'अभिव्यक्ति' वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम...

सुगम यातायात मुहैया कराने वाले 150 कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ठ सेवाकार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर श्रमिक समाज कल्याण संघ की...

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की गई। इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर देहात में औद्योगिक इकाइयों द्वारा...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कानपुर आयुध निर्माणी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इम्प्लाइज यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली और...