कानपुर में मकान बेचने के नाम पर 11 लाख ठगे

Date:

Share post:

पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

नई सड़क हिंसा के बाद चन्द्रेश्वर हाता एक बार फिर चर्चा में आ गया। इस बार किसी हिंसक घटना को लेकर नहीं बल्कि यहां पर दो मित्रों के बीच में एक मकान के आधे हिस्से की खरीद फरोख्त को लेकर विवाद हो गया। एक दोस्त ने दूसरे पर मकान बेचने के नाम पर 11 लाख हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में मामले की शिकायत की मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जिसके बाद पीड़ित कोर्ट की शरण में पहुंचा। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट के आदेश पर बेकनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक दस्तावेज और ट्रांजेक्शन के आधार पर जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

तुलसी नगर काकादेव निवासी शिवम गुप्ता के मुताबिक चन्द्रेश्वर हाता परेड अनिल पुरी का 244 गज का मकान है। अनिल पुरी शिवम के दोस्त थे और वर्तमान में निराला नगर के रतनदीप अपार्टमेंट में रहते हैं। शिवम के मुताबिक वो भी पहले चन्द्रेश्वर हाता में रहते थे। वहां पर एक 244 गज का मकान है। जिसके आधे हिस्से यानी 122 गज मकान में अनिल पुरी का हक था। शिवम के मुताबिक उन्होंने अनिल से 122 गज का सौदा 4 अप्रैल 2024 को 50 लाख रुपए में सौदा तय किया था।

4 अप्रैल 2024 को विक्रय अनुबन्धपत्र निष्पादित किया था। जिसमें अलग अलग तिथियों में शिवम ने चेक और आरटीजीएस के जरिए 11 लाख रुपए दे दिए थे। साथ ही यह तय हुआ कि तीन साल के अंदर रजिस्ट्री के दौरान बाकी 39 लाख रुपए दिए जाएंगे।

शिवम के मुताबिक वो रजिस्ट्री कराने को तैयार थे मगर अनिल पुरी हीला हवाली करने लगे। जब उन्होंने एक लाख रुपए की स्टाम्प देकर अनुबंध कराने का प्रयास किया तो अनिल का उसका विक्रय अनुबंध परेड निवासी मुकेश गुप्ता के साथ विक्रय अनुबंध कर लिया। शिवम के मुताबिक 9 दिसम्बर 2024 को आरोपियों ने उनसे मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि न भवन बेचेंगे और न रुपए वापस करेंगे।

इंस्पेक्टर बेकनगंज के मुताबिक मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

डी.बी.एस. कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति’ वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाया अपना सांस्कृतिक प्रतिभा

डी.बी.एस. कॉलेज कानपुर में हर वर्ष की भांति 2025 का 'अभिव्यक्ति' वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम...

सुगम यातायात मुहैया कराने वाले 150 कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ठ सेवाकार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर श्रमिक समाज कल्याण संघ की...

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की गई। इंडिया समाचार न्यूज़ कानपुर। कानपुर देहात में औद्योगिक इकाइयों द्वारा...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कानपुर आयुध निर्माणी के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इम्प्लाइज यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली और...