जगनायक प्रधान कानपुर। डी०बी०एस० कालेज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट योगदान करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होने भारतीय संस्कृति के संरक्षण और नयी पीढ़ी में उसके स्थानान्तरण के लिये शिक्षा को एक प्रमुख माध्यम बताया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो० अनिल कुमार मिश्रा ने भारतीय ज्ञान और उसकी समृद्ध परम्परा की चर्चा करते हुए आज के दौर में उसे ही शांति और समृद्धि का मुख्य रास्ता बताया। कार्यक्रम में लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को जागरुक करने हेतु भी प्रयास की जरुरत जतायी गयी।

कार्यक्रम का संचालन प्रो० राजीव सिंह और संयोजन डा० अनुपम दुबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रो० शैलेन्द्र शुक्ला, प्रो० सुनील उपाध्याय, डा० गौतम हाल, डा० ज्ञान प्रकाश, डा० महेन्द्र वर्मा, डा० शिव नारायण, डा० अनीता निगम, डा० अनीता सिंह, डा० अनुज वर्मा आदि उपस्थित रहे