कानपुर में यातायात पुलिस ने एक ही नंबर से चल रहे दो वाहनों को पकड़कर जब्त कर लिया। यातायात पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान दो कमर्शियल वाहन पकड़े गए। इन सवारी गाड़ियों में एक ही नंबर लिखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया ।
बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। तभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो टेंपो पकड़े गए। जिसमें एक ही नंबर लिखे हुए थे। एक टेंपो चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़ा गया। दूसरा टेंपो रेल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़ा गया। इन दोनों टेंपो पर एक ही नंबर यूपी 78 बीटी 1752 लिखा हुआ था।
टेंपो को पकड़कर किया सीज
यातायात पुलिस को कुछ दिन पूर्व ही ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले बृजेंद्र कुमार के द्वारा शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया की यातायात पुलिस से यह शिकायत की गई कि उनके नंबर से शहर में कोई दूसरा टेंपो भी चलाया जा रहा है। शिकायत के बाद यातायात पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही थी। लगातार चेकिंग अभियान यातायात पुलिस द्वारा चलाए जाते हैं। इसी दौरान फर्जी टेंपो पकड़ा गया। टेंपो को पकड़कर सीज कर दिया गया चालक से टेंपो मालिक को बुलवाया गया जिससे पूछताछ की गई।
एक ही नंबर के दो वाहन गए पकड़े
यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जाता है। फर्जी नंबरों से वाहन चलाने वाले लोगों को पहले भी पकड़ा गया है। ऐसे में कई बार तो एक ही नंबर के वाहन एक साथ भी पकड़े गए हैं। वाहन पुरानी हो जाने के कारण और चोरी के वाहनों को चलाने के लिए लोग फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहनों को चलाते हैं।